रांची, फरवरी 26 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। क्षेत्र में नशाबंदी के खिलाफ गुरुवार को सिल्ली प्रखंड के दर्जन भर गांवों की महिलाएं क्षेत्र में नशे पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग को लेकर सिल्ली थाना पहुंचीं। इनमें सिल्लीडीह, पुंदाग, मिजरा, लोवापीढ़ी, इचाक, लूपुंग, छाताटांड़, सिल्ली और कड़ाकाटा आदि गांवों की महिलाएं शामिल थीं। जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, सविता रानी और मामनी देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त लिखित शिकायत थाना प्रभारी को सौंपी। उन्होंने थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को रोकने और इस धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि नशाबंदी में पुलिस सहयोग नहीं करती है तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगी। महिलाओं का कहना है कि आए दिन नशे के कारण उनके परिवार, समाज...