गोड्डा, जून 24 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। स्थानीय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोड्डा में मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित नशा मुक्त अभियान का यह साप्ताहिक कार्यक्रम है। इसके तहत विद्यालय में पेंटिंग, भाषण, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत अभियान के लिए युवाओं ने ली शपथकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सर्किल इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफल...