हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस ने नशे के 20 इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। चेकिंग के दौरान इंद्रानगर फाटक के पास एक युवक को जाते हुए पुलिस ने देखा। शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी की पहचान साहिल उर्फ जुनैद निवासी मलिक का बगीचा के रूप में हुई है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...