पूर्णिया, मई 28 -- पूर्णिया, मनोज सिंह। राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी और उससे जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूर्णिया में भी अब स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट होगा। बिहार सरकार के कैबिनेट की मंजूरी के बाद पूर्णिया, भागलपुर और गया में विशेष अदालतें स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। सरकार के इस फैसले को सीमांचल क्षेत्र में बढ़ते ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। सीमांचल क्षेत्र नेपाल और पश्चिम बंगाल की सीमा से जुड़े होने के कारण ड्रग्स तस्करी के लिए संवेदनशील माना जाता है। पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में लगातार गांजा, ब्राउन शुगर, स्मैक और कोडीनयुक्त कफ सिरप की खेप पकड़ी जा रही है। लेकिन मामलों के निष्पादन में देरी के कारण कई मामलों में अभियोजन कमजोर पड़ जाता था। अब स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट बनने से ऐसे म...