रुद्रपुर, अगस्त 2 -- खटीमा। प्रधानमंत्री के नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने आश्रम पद्धति स्कूल, इण्डियन पब्लिक स्कूल व सरस्वती कोचिंग सेंटर में बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को जागरूक किया गया कि नशे की प्रवृत्ति से व्यक्ति का स्वयं का जीवन ही बरबाद नहीं होता है, वरन् एक राष्ट्र की प्रगति भी बाधित होती है। छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि वे राष्ट्र को नशा मुक्त करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् के प्रखंड मंत्री, प्रदीप ठाकुर, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक क्षितिज अरोड़ा, बलवंत सिंह कन्याल, मनोज खड़ायत, कुणाल चन्द, सीके बिष्ट आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: नशा मुक्...