लखनऊ, मार्च 25 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के कालेबीर बाबा मंदिर में सोमवार को मुडंन कार्यक्रम में शामिल होने आये युवक की बाइक चोरी हो गई थी। बाइक बेचने जा रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि नशे का आदी है। शराब पीने के लिए बाइक चोरी की थी।सुशान्त गोल्फ सिटी के कटरा बक्कास में रहने वाला अभिनन्दन 23 मार्च को कालेबीर बाबा मंदिर आया था। वहां उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरेापी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान पीजीआई थाना क्षेत्र के सरस्वती पुरम में रहने वाले राकेश उर्फ कुलदीप दुबे के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.