अररिया, मई 8 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया पुलिस ने एक बार फिर नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक किलो 28 ग्राम स्मैक जब्त करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जब्त अवैध स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब सवा करोड़ से अधिक बतायी जाती है। गिरफ्तार स्मैक के धंधेबाज जिले के बरदाहा थाना क्षेत्र के बरदाहा वार्ड संख्या 11 का रहने वाला मो मिराज अंसारी है। जिले की ताराबाड़ी थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बैरगाछी- कुर्साकांटा मार्ग पर पटेगना धर्मकांटा के समीप यह कार्रवाई की है। पुलिस कार्यालय में एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले भर में सूखा नशा के सभी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम चल रहा है। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए स्पेशल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस लगाता...