अररिया, मई 5 -- अररिया, निज संवाददाता नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। पुलिस की जिले में ऑपरेशन प्रहार चला कर नशे के धंधेबाजों की बेचैनी बढ़ा दी है। इस ऑपरेशन को अहम कामयाबी भी मिल रही है। स्मैक तस्करों से लेकर गांजा तस्करों पर पुलिस ने एक्शन लिया है। कई बड़े मामलों में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पहली बार अररिया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत पिट एनडीपीएस एक्ट की सख्त धाराओं का इस्तेमाल करते हुए बड़ा कदम भी उठाया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि अररिया पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार चलता रहेगा। जिले के सभी थानेदारों को नशे के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। एसपी ने कहा कि जिले के बड़े से छोटे तस्करों की कुंडली खंगाली जा रही है। किसी को भी बख्सा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.