चक्रधरपुर, अक्टूबर 1 -- चक्रधरपुर। पीजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को ब्रह्म कुमारी पाठशाला चक्रधरपुर के तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना सभा में बीके मानीनी, माउंट आबू से आए ब्रह्म कुमार राजीव और विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में ब्रह्म कुमार राजीव ने संगीत और नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। बीके मानीनी पिछले 10 वर्षों से चक्रधरपुर में ब्रह्म कुमारी पाठशाला के माध्यम से शांति, सद्विचार और राष्ट्रभक्ति से प्रेरित जीवन का संदेश दे रही हैं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: नशा मुक्त अभियान को लेकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने लोगों को किया जागरूक अंत में...