फरीदाबाद, जनवरी 28 -- नूंह। नूंह पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गांव घागस (नगीना) में डोर-टू-डोर जागरुकता अभियान चलाया गया। उप-पुलिस अधीक्षक तावडू अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और जिंदगी को हां, नशे को न का संदेश दिया। टीम ने साइबर अपराधों से बचाव, हेल्पलाइन 1930 और यातायात नियमों की जानकारी भी दी। नशा गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...