गिरडीह, अगस्त 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल गिरिडीह में शनिवार को प्रातःकालीन सभा के दौरान हवन कार्यक्रम के पश्चात नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिकल विंग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल के नेतृत्व में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया। सभी ने शपथ ली कि वे स्वयं नशे से सदैव दूर रहेंगे तथा समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और उसके विरुद्ध खड़े रहने का प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशामुक्ति के लिए दिलायी गई शपथ प्राचार्य ...