गोरखपुर, मार्च 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को नशा मुक्ति उन्मूलन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं एवं स्वयंसेविकाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रयास नशा मुक्ति उन्मूलन अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर स्वयंसेविकाओं को नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा समाज में भी लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ आस्था प्रकाश, डॉ अमिता अग्रवाल एवं पूजा गुप्ता के कुशल निर्देशन में ...