मुजफ्फर नगर, जून 8 -- मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर में रविवार को हिन्द मजदूर किसान समिति द्वारा महासभा का आयोजन किया। इस दौरान चंद्रमोहन महाराज ने कहा कि फसल से पहले नस्ल बचाने के संकल्प के साथ जाति के कहर से बचाना जरूरी है। कार्यक्रम में हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिगुरु चंद्रमोहन ने कहा कि हमारे लिए अच्छी फसल से कहीं ज्यादा कीमती हमारी नस्ल है। उन्होंने कहा कि अच्छी फसल और उसकी सही कीमत तो हम दोबारा पा सकते हैं, लेकिन यदि एक बार नस्ल बर्बाद हो गई, तो उसे संभालना बेहद कठिन होगा।क्रांतिगुरु ने दो मुख्य खतरों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी नस्ल को नशे के जहर और जाति के कहर से सबसे बड़ा खतरा है। यह भी पढ़ें- नशे के जहर और जाति के कहर से बचाना जरूरी: चंद्रमोहन नशे का जहर हमारा नाश करता है और जातिवाद हमारा ...