रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, संवाददाता। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में नशे के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बिरसा मैदान और आसपास के इलाकों में शाम के समय नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसकी लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सदर एसडीओ के निर्देश पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सिगरेट, तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर सेवन करने वाले 40 से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में दोषी पाए गए प्रतिष्ठान संचालकों एवं सार्वजनिक रूप से धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कोटपा संशोधन अधिनियम के तहत कुल 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन, खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए नशे के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

हिंदी...