फरीदाबाद, अगस्त 5 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। नशे के बढ़ते खतरे पर प्रभावी अंकुश लगाने और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से दो अगस्त से देश व्यापी नशे के खिलाफ महाभियान शुरूआत कर गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुए इस महा अभियान में प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, खेल तथा अन्य संबंधित विभाग संयुक्त रूप से कार्य किए जाने हैं, लेकिन जिले में नशे के खिलाफ प्रधानमंत्री के आह्वान का अभी कोई प्रभाव नहीं दिखाई दिया स्मार्ट सिटी में इसके तहत अभी तक कोई भी कार्यक्रम नहीं कराया गया। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : रविन्द्र इन्द्राज सिंह कार्यक्रम की रूपरेखा फरीदाबाद मंडल के जिले पलवल एवं नूंह में प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन स्मार्ट सिटी अभी तक ...