कटिहार, मार्च 14 -- कटिहार, एक संवाददाता बरारी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर नशे की हालत में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक प्रक्रिया के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में बढ़ते नशे के मामलों को देखते हुए बरारी थाना पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस टीम ने गश्ती और जांच के दौरान संदिग्ध हालत में मिले पांच लोगों को हिरासत में लिया। जांच के दौरान सभी के नशे में होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष सुमेश ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उन्हें आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...