हरिद्वार, मई 31 -- हरिद्वार। नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से पुलिस का जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस लाइन रोशनाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की नारकोटिक टीम ने जवानों को नशे के दुष्प्रभावों, नशा तस्करी की रोकथाम तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि समाज में अपराधों को भी बढ़ावा देता है।जवानों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह भी पढ़ें- महिलाओं को दिए कानूनी अधिकारों की जानकारी पुलिस ने कहा कि नशे के...