घाटशिला, मार्च 9 -- बहरागोड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड के झांजीया में एक नई पहल देखने को मिली। डिटी स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में पहली बार 'रन फॉर हेल्प' मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना और समाज से नशे की कुरीति को मिटाना था। झांजीया मैदान से शुरू हुई इस 7 किलोमीटर लंबी मैराथन में कुल 40 धावकों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का मार्ग झांजीया से लोधनबनी, थाना रोड और जगन्नाथपुर बाजार होते हुए वापस क्लब परिसर में समाप्त हुआ। सड़क के दोनों ओर खड़े ग्रामीणों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतिस्पर्धा के बीच खंडामौदा के युवाओं ने अपना वर्चस्व कायम रखा। इसमें खंडामौदा के धनंजय महतो प्रथम स्थान (5,0...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.