नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस प्रमुख सतीश गोलचा ने राजधानी को नशामुक्त बनाने के अभियान को झुग्गी-बस्तियों तक तेज करने के निर्देश दिए हैं। अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों पर अंकुश इस वर्ष की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी जिला डीसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों की झुग्गी-बस्तियों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति और सेवन रोकने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। उन्हें सक्रिय तस्करों की पहचान कर उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की समीक्षा करने और आवश्यक होने पर जिलाबदर जैसी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस प्रमुख ने केवल छोटे तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर, स्रोत से लेकर वितरण नेटवर्क तक पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त करने पर जोर दिया है। साथ ही, कार...