रुद्रपुर, दिसम्बर 14 -- शांतिपुरी, संवाददाता। सार्वजनिक खेल मैदान में रविवार को ग्रीन क्लब शांतिपुरी की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत पांच व 10 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रन शांतिपुरी प्रतियोगिता का शुभारंभ नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया। सांसद भट्ट ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों के माध्यम से शांतिपुरी से उठी नशे के खिलाफ यह आवाज उत्तराखंड के जन-जन तक पहुंचेगी। इससे प्रेरित होकर प्रदेश का युवा वर्ग शिक्षा और खेलों की ओर आगे बढ़ेगा। उन्होंने शांतिपुरी में पार्टी की ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम द्वारा प्रस्तावित मिनी स्टेडियम निर्माण को पूर्ण कराने में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.