बेगुसराय, जुलाई 14 -- लाखो। माया कौशल्या फाउंडेशन के तत्वावधान में राम कुमारी अयोध्या विधि महाविद्यालय में सोमवार को नशा मुक्ति एवं युवा जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता इजुर रहमान ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को कमजोर करता है। बार काउंसिल ऑफ बिहार के सदस्य संजीव कुमार 'छोटे बाबू' ने छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि बुरे आचरण और अनैतिक प्रवृत्तियां भी एक प्रकार का नशा हैं। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार ने की। फाउंडेशन के सचिव रौशन कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में अतिथियों को चादर व पौधा देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...