रुडकी, जून 11 -- केएल डीएवी पीजी कॉलेज में बुधवार को नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। साथ ही प्राचार्य ने नशे से होने वाले नुकसान बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अधिकांश अपराध नशे के कारण होते है। नशे के खिलाफ एकजुट होकर अभियान चलाना होगा। जागरूकता से इस पर पार पाया जा सकता है। इसके बाद छात्र-छात्राओं की ओर से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसका शीर्षक नशे पर प्रहार रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में फैली बुराइयों को दर्शाते हुए उनसे दूरी बनाए जाने आहृवान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...