रुडकी, दिसम्बर 10 -- बुधवार को बीएसएम पीजी कॉलेज में एंटी ड्रग सेल समिति की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे के खिलाफ छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। कार्यक्रम में संस्कृत विभाग की डॉ सुनीता कुमारी ने कहा कि युवा पीढ़ी समाज का भविष्य है, और नशा जैसी कुरीतियों से पूर्णत: दूर रहकर ही वह राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा विरोधी अभियान को अपने जीवन का संकल्प बनाने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रोफेसर (मेजर) गौतमवीर ने छात्र-छात्राओं को बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय परिसर व समाज में नशा मुक्ति वातावरण को बढ़ावा देना, विद्यार्थियों में नशा विरोधी जागरूकता विकसित करना एवं उन्हें नशा उन्मूलन के सामाजिक अभियान से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि नशा वि...