अल्मोड़ा, दिसम्बर 13 -- पीएम श्री जीजीआईसी में यूथ क्लब ने धूम्रपान एवं मद्य निषेध विषय कार्यक्रम किया। छात्राओं ने रैली निकाल शराब और धूम्रपान निषेध से संबंधित नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इससे पूर्व कक्षा 12 की छात्रा दीक्षा तिवारी व चांदनी आर्या ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सोनिका नेगी ने समाज को नशा मुक्त करने का आह्वान किया। यहां माया मेहरा, डॉ. मंजू रावत, लता अधिकारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...