सहारनपुर, मई 3 -- थाना पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत कस्बे में एसिड व नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। महिला सब इंस्पेक्टर वर्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी एसिड की बिक्री अवैध है, कोई भी खतरनाक एसिड बेचना गैरकानूनी है। एसिड का गैर कानूनी प्रयोग ना हो एसिड की अवैध बिक्री रोकने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है। यह अभियान हिंसा-प्रभावित महिलाओं को त्वरित सहायता, कानूनी मदद, काउंसिलिंग और पुनर्वास सेवाएं प्रदान करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...