फरीदाबाद, फरवरी 10 -- नूंह। नूंह पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव माण्डीखेड़ा में डोर टू डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। यह अभियान एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में चलाया गया। टीम ने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और "जिंदगी को हां, नशे को ना" अभियान से जुड़ने की अपील की। पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव, हेल्पलाइन 1930 और नशा संबंधी सूचना के लिए 1933 नंबर की जानकारी दी। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। ग्रामीणों ने अभियान का समर्थन करते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.