बागपत, मार्च 9 -- कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिला जाट सभा के पदाघिकारियों ने प्रदर्शन किया। नशे के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए डीएम को स्मरण पत्र सौंपकर तीन सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने बताया कि 29 दिसंबर को जाट महासभा ने डीएम अस्मिता लाल को एक मांगपत्र दिया गया था, जिसमें जनपद में फैल रहे नशे पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई थी। मांगपत्र दिए जाने के बाद भी अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दी है। डीएम से पुन: अनुरोध किया कि तीनों मांगों पर जल्द प्रभावी कार्रवाई कर जनपद में नशे की समस्या पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाए। जाट सभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है, यदि दो हफ्ते के अंदर प्रशासन इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो 31मार्च को बागपत जाट भवन से लेकर डीए...