महाराजगंज, जून 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी ने सीमावर्ती क्षेत्र में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम तेज कर दी है। बीओपी सीमा हरदी डाली के जवानों ने हरदी डाली बाजार और आसपास के गांवों में विशेष नशा मुक्ति अभियान चलाकर ग्रामीणों और युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। सहायक कमांडेंट समरजीत सिंह ने कहा कि शराब, ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। इसके बाद एसएसबी जवानों, ग्रामीणों और युवाओं ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली।रैली यह भी पढ़ें- निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत निकली बाइक रैली के दौरान नश...