अमरोहा, जून 12 -- अमरोहा। डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि नशा समाज के लिए नासूर की तरह है, जिसकी चपेट में आने से बच्चों एवं युवा पीढ़ी को बचाने की आवश्यकता है। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि संबंधित विभाग मिलकर आपसी समन्वय स्थापित करके अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार और जागरूकता फैलाएं। कहा कि जिले में संचालित सभी मेडिकल पर चेकिंग की जाए। विद्यालयों में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाए। अभियान चलाकर विद्यालय में बच्चों को नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दें और अधिक से अधिक प्रचार करें। यह भी पढ़ें- निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम औरजन जागरुकता को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला कहा कि जिले में कही भी अवैध शराब न बने और न ही उसकी बिक्री हो। इसके लिए सघन चेकिंग कर...