रांची, जुलाई 29 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में अवैध अफीम की खेती, मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशा उन्मूलन से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Faridabad News: नशा उन्मूलन के लिए तैयार एक्शन प्लान की समीक्षा कीबैठक की मुख्य चर्चा बैठक में पुलिस अधिकारियों ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों एवं की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा पूर्व में नष्ट की गई अफीम की खेती वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों, स्कूलों और कॉलेजों के आसपास विशेष निगरानी रखने तथा युवाओं को नश...