अररिया, अक्टूबर 1 -- अररिया, संवाददाता। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में एन कोर्ड एवं भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर संबंधित सुरक्षा एजेंसियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अररिया जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।एन कोर्ड की बैठक में जिला पदाधिकारी ने औषधि निरीक्षक, अररिया को एसएसबी, पुलिस एवं मद्यनिषेध विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जिले के औषधि केंद्रों का लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा जिले की सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों एवं विभागों को नशे के विरुद्ध व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को युवाओं ए...