कौशाम्बी, अगस्त 24 -- पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में सोमवार को जनपद स्तरीय नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई। डीएसपी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की रणनीति बनाई गई। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से नशा कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने तथा जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। नशामुक्ति केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए नशे से प्रभावित लोगों को उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...