रांची, मार्च 22 -- तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी धर्मप्रांत की कैथोलिक सभा का वार्षिक सम्मेलन रविवार को आरसी चर्च तोरपा में आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कैथोलिक सभा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य मिस्सा अनुष्ठान से हुई, जिसकी विधि विशप विनय कंडुलना ने संपन्न कराई। सम्मेलन में एसआईआर सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और समाज के धार्मिक, आर्थिक तथा सामाजिक विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। विशप विनय कंडुलना ने अपने संबोधन में कहा कि पुरुष कलीसिया का स्तंभ होता है, लेकिन वर्तमान समय में अधिकांश पुरुष नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशापान के कारण आदिवासी परिवार टूट रहे हैं और समाज का विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि केव...