हल्द्वानी, जून 25 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने नशे के इंजेक्शन संग एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नशे के 24 अवैध इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम चंचल सक्सेना उर्फ चन्दू निवासी नारायण नगर, कुसुमखेड़ा बताया। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में आरटीओ चौकी प्रभारी दीपा जोशी, कांस्टेबल रोहित कुमार और रवींद्र खाती शामिल रहे। यह भी पढ़ें- नशे के इंजेक्शन संग एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...