रुडकी, फरवरी 23 -- मंगलौर, संवाददाता। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान झबरेड़ा रोड पर टिकोला-लहबोली मार्ग से एक आरोपी को नशे के 12 प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार को उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। टिकोला गांव के पास राजवाहे की पुलिया पर एक युवक पुलिस को देखकर खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे दुर्गा भट्टा के पास पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान राहुल निवासी टिकोला कला, मंगलौर के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इंजेक्शन लहबोली निवासी सैफ नामक व्यक्ति ने दिए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.