नशे के अवैध व्यापार व सेवन के विरुद्ध करें छापेमारी : डीएम
मोतिहारी, जून 30 -- मोतिहारी, हिप्र.। नार्को-कोऑर्डिनेशन की जिला स्तरीय बैठक डॉ राधाकृष्णन सभागार में मंगलवार को डीएम सौरभ सुमन यादव व एसपी स्वर्ण प्रभात की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, इसके भंडारण एवं परिवहन तथा मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण के लिये आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित कार्रवाई करें व पकड़े गए लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। जिला के सीमावर्ती अनुमंडल खासकर रक्सौल तथा ढाका के क्षेत्र में पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल के पदाधिकारियो के द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए संयुक्त छापेमारी अभियान नियमित संचालित किया जाए। बैठक में उपस्थित कमांडेंट 47वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रक्सौल ज्वाइंट ऑपरेशन में पिछले एक माह में गांजा, स्मैक चरस पकड़ा गया है। इस बीच दो तस्करों को भी गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.