बुलंदशहर, मई 2 -- लिंक रोड थाना क्षेत्र में नवीन फल-सब्जी मंडी के सामने शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब चारों युवक नई स्कूटी की पार्टी करने के बाद एक ही वाहन पर सवार होकर लौट रहे थे। बताया गया है कि चारों नशे की हालत में थे। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि कौशांबी क्षेत्र के भोवापुर में रहने वाला मनीष मालवाहक वाहन चलाने का काम करता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने कुछ दिन पहले ही नई स्कूटी ली थी। नई स्कूटी की दावत के लिए मनीष और उसके दोस्त आर्यन, राहुल और भरत एकत्र हुए थे। दावत के बाद चारों मनीष की नई स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली सीमा की ओर से मोहन नगर की ओर जा रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। इस दौ...