गौरीगंज, अप्रैल 5 -- अमेठी। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें वर्दी में एक सिपाही हंगामा करते नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। बहरहाल हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो अमेठी बस स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। जिसमें नशे की हालत में दिख रहे सिपाही की नेम प्लेट पर मनीष कुमार नाम लिखा हुआ है। वायरल वीडियो की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। एसएचओ अमेठी रवि कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो में दिख रहा मनीष कुमार नाम का कोई सिपाही कोतवाली में तैनात नहीं है। सिपाही कहां तैनात है इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...