अररिया, जून 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया-गलगलिया रेलखंड स्थित लक्ष्मीपुर स्टेशन पर मंगलवार की सुबह कटिहार-सिल्लीगुड़ी इंटरसिटी से नशे की हालत में उतरे एक 26 वर्षीय युवक को आरपीएफ ने इलाज के लिए पीएचसी कुर्साकांटा में भर्ती कराया। युवक ने सिर दर्द की भी शिकायत की थी। युवक के पास से नगदी 4670 रुपया, ट्रेन का टिकट व एक मोबाइल भी बरामद किया गया। आरपीएफ जवान ने युवक से जानकारी लेकर परिजनों से बात कर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन घर से निकल पड़े हैं। युवक मो इस्लाम पिता मकबूल शेख जिला उत्तर दिनाजपुर थाना दालाकोला, गांव श्रीपुर पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जाता है। यह भी पढ़ें- नशे की हालत में लक्ष्मीपुर स्टेशन पर उतरे युवक, पीएचसी में भर्ती आरपीएफ रंजीत सिंह व दीपक कुमार यादव ने बताया कि मो इस्लाम बेगुसराय में एक भट्ठे म...