आरा, मार्च 3 -- -भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के बगही गांव में सोमवार की सुबह हुई घटना -इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के बगही गांव में सोमवार की सुबह नशे की हालत में एक युवक ने छत की रेलिंग से छलांग लगा दी। इसमें गंभीर रूप से जख्मी युवक की इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक बगही गांव निवासी स्व. सफीक खान के 40 वर्षीय पुत्र गुड्डू खान थे। घटना को लेकर गांव में देर तक अफरातफरी मची रही। परिजन गुलफ्शा खातून ने बताया कि गुड्डू खान नशे के आदी थे। वे अक्सर घर में नशे की हालत में हंगामा करते रहते थे। सोमवार की सुबह भी वे नशे की हालत में हंगामा करते हुए छत की रेलिंग पर चढ़ गये और नीचे छलांग लगा दी। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद...