लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- लखीमपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी में बच्चों के खेलने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसका भांजा घर के पड़ोस में खेल रहा था। पड़ोसी ने नशे की हालत में उसका गला दबाने की कोशिश की। हालांकि इसी बीच घर की अन्य महिलाएं आ गईं। आरोपी युवक ने उनके साथ मारपीट की। घटना में एक महिला लहूलुहान हो गई। शहर के चमन चौराहा निवासी ओमकार कश्यप ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उनका भांजा सात वर्षीय वंश कश्यप घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। आरोप है कि मोहल्ले का ही छोटू गुप्ता नशे में था, उसने बच्चे को धक्का मारकर भगा दिया। बच्चे ने धक्का देने का विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला दबाने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर मां दौड़ती हुई पहुंची और वंश को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने लगी। ...