नशे की हालत में पियक्कड़ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
छपरा, जून 22 -- एकमा। एकमा थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में छापेमारी कर सुकेश रावत नामक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को मौके पर ही संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिसके बाद उसे आवश्यक मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जांच में पुष्टि होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.