मधुबनी, मार्च 16 -- हरलाखी,एक संवाददाता। धपहरटोल में पत्नी की शिकायत पर उसके नशेड़ी पति को सोमवार को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान मो मुर्तुजा के रूप में हुई है। आरोपित आयेदिन नशे की हालत में अपनी पत्नी नजमा खातून व अपने बच्चों के साथ गालीगलौज व मारपीट करता था। आरोप है कि आरोपित के तीन लड़के व लड़की है। बावजूद दूसरी औरत से अवैध संबंध रखता है। पत्नी के मना करने पर नशे की हालत में तलाक भी दे दिया। लेकिन बच्चों ने अपनी मां को नही जाने दिया। इसके बाद से आरोपित पति पत्नी के साथ लगातार मारपीट करता था। जिसमे उसकी मां सगीरा खातून भी साथ देती है। इस मामले में पीड़िता ने हरलाखी थाने में पति व सास के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्य...