सीवान, अप्रैल 19 -- बड़हरिया। थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए दो शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों की पहचान सुरवलिया गांव निवासी मोहम्मद गफ्फार के पुत्र फिरदौस आलम एवं रघुबीर यादव के पुत्र ग्रहण यादव के रूप में हुई है। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस की गाड़ी जब सुरवलिया गांव की ओर जा रही थी, तभी दोनों व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने जब दोनों को रोककर जांच की, तो वे शराब के नशे में पाए गए। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मद निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...