मधुबनी, अप्रैल 12 -- रविंद्र झा मधेपुर।मधेपुर थाने के लक्ष्मीपुर चौक पर नशे की हालत में एक दामाद ने सास, ससुर व साले के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इतना ही नहीं सनकी दामाद ने ईंट का टुकड़ा उठाकर अपने साले अजय कुमार महतो के सर पर मारा। जिससे अजय कुमार महतो जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सनकी दामाद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। धराया युवक झंझारपुर आरएस थाने के बेरमा गांव का निवासी गोविंद गुरु बताया गया है। इस संबंध में मधेपुर थाने के खजुरा गांव निवासी भोला महतो की पत्नी रामो देवी ने मधेपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें अपने दामाद झंझारपुर आरएस थाने के बेरमा गांव निवासी गोविंद गुरु को नामजद किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, खजुरा गांव के भोला महतो की पुत्री मंजू देवी की शादी 2016 में झंझारपुर आरएस थाने के बेरमा गांव के गोविंद...