सीवान, दिसम्बर 31 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के मिरजुमला एवं महम्मदपुर गांवों में सोमवार की शाम छापेमारी कर पुलिस ने चार पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर लिया। पीएसआई छपित कुमार चौबे ने पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर मिरजुमला में शराब पीकर उत्पात मचा रहे तीन लोगों को जनता बाजार थाना क्षेत्र के पंडितपुर के इम्तियाज अली, दिनेश राय व जगदीप कुमार तथा महम्मदपुर गांव के नीरज प्रसाद को पकड़ लिया। पकड़े चारों पियक्कड़ों को मंगलवार को न्यायालय में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...