रामनगर, अप्रैल 9 -- रामनगर। पीएनजी महाविद्यालय रामनगर की एंटी ड्रग्स सेल, पुलिस विभाग और संयुक्त चिकित्सालय की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग में बढ़ रहे नशे के दुष्परिणाम पर विस्तार से चर्चा करना था। एन्टी ड्रग सेल की संयोजिका व नशा मुक्ति नोडल अधिकारी डॉ. जया भट्ट ने बच्चों को कई जानकारियां दीं। महाविद्यालय छात्र संघ ने नशे को एक विकराल समस्या के रूप में प्रशासन के सम्मुख प्रस्तुत किया। तब पुलिस विभाग ने एक कंप्लेंट बॉक्स लगाने का सुझाव दिया। प्राचार्य प्रो. एमसी पाण्डे ने तनाव प्रबंधन के लिए महाविद्यालय में हैप्पीनेस क्लब स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। जिसका दायित्व मनोविज्ञान विभाग के डॉ. गुरप्रीत सिंह को सौंपा। वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के निवारण के लिए विचार व्यक्त किए।

हि...