फरीदाबाद, अगस्त 18 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशे की सप्लाई के मुख्य स्रोत तक पहुंच बनाई है। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से रजत भट्टी निवासी कुल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरीदाबाद में गांजा और चरस पहुंचाने वाले नेटवर्क को नशा उपलब्ध कराता था।

पुलिस की गिरफ्तारी पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 16 दिसंबर 2025 को अपराध शाखा ने सेक्टर-29 बाईपास रोड से रोहित निवासी अलीगढ़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 किलो 58 ग्राम गांजा बरामद किया था। पूछताछ में रोहित ने अमर सिंह और यादराम के नाम बताए। जांच के बाद दोनों को भी गिरफ्तार किया गया। यादराम के कब्जे से 750 ग्राम चरस बरामद हुई।

रजत भट्टी की गिरफ्तारी पूछताछ में यादराम ने बताया कि वह गांजा और चरस कुल्...