मैनपुरी, अगस्त 9 -- एनएसएस के बैनरतले रविवार को डा. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डा. एसपी सिंह के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा समाज विकसित भारत के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता व स्वस्थ निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें तो वह समाज व देश में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि वह स्वयं नशा से दूर रहे और अपने परिवार व समाज के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की पहचान, छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ प्रोफेसर जितेंद्र पाठक ने कहा...