देहरादून, अप्रैल 12 -- क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने डिप्लोमा इंजीनियर की पढ़ाई कर चुके स्नैचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाल में एक कंपनी में स्टोर कीपर का काम कर रहा था। नशे की महंगी लत ने उसे अपराधी बना दिया। उससे लूटी गई एक चेन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि बीते सात अप्रैल को नई बस्ती क्लेमनटाउन निवासी दिनेश अग्रवाल ने केस दर्ज कराया। कहा कि एक स्कूटर सवार उनकी बुजुर्ग मां के गले से चेन झपटकर फरार हो गया है। केस दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शनिवार देर शाम झील तिराहा-भारूवाला मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी आकाश (25), निवासी शिवाजी एनक्लेव, रायपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आकाश ने श्रीनगर, पौड़ी से इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा किया है। इन दिनों वह सहस्र...